गूढकथा या रहस्य कथाएँ दैनंदिन जीवन की घटनाओं से अलग होती हैं, और पाठक को एक अलग विश्व में जाती हैं बच्चों को भूत प्रेत की कहानियाँ भयभीत करती हैं और कहीं अंधविश्वास को बढ़ावा भी दे सकती हैं लेकिन वयस्कों के लिए ये ही कहानियाँ रोज़मर्रा के मानसिक तनाव को कम कर सकती हैं. दिन भर की भागदौड़ भारी ज़िंदगी और मनुष्यों के राक्षसी रूप देखने के बाद ये कहानियाँ कल्पना के ने विश्व का साक्षात्कार करवाती हैं. ये सारी गूढकथाएँ लेखक की कल्पना पर आधारित हैं.